Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Karawal Nagar Murder: करावल नगर में गोलियों की बौछार से युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Karawal Nagar Murder: करावल नगर में गोलियों की बौछार से युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली का यमुनापार इलाका लगातार अपराध की चपेट में है और हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला करावल नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बीती शाम कमल विहार स्थित नानक डेयरी के पास 30 वर्षीय युवक रोहित यादव को गोलियों से भून डाला गया। बताया जा रहा है कि रोहित यादव मूल रूप से भोपुरा, गाजियाबाद का रहने वाला था और किसी काम से करावल नगर आया हुआ था। तभी अचानक 2 से 3 हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही करावल नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका सामने आ रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या की यह वारदात प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें