Neetu Kumari Navgeet: पटना: डॉ. नीतू कुमारी नवगीत और श्री राकेश कुमार बने स्वीप आइकॉन

Neetu Kumari Navgeet: पटना: डॉ. नीतू कुमारी नवगीत और श्री राकेश कुमार बने स्वीप आइकॉन

पटना। जिला प्रशासन, पटना की अनुशंसा पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत और दिव्यांगजन के विकास में सक्रिय सदस्य श्री राकेश कुमार को पटना जिला में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वीप अभियान का आइकॉन बनाया गया है। डॉ. नीतू नवगीत को स्वीप आइकॉन तथा श्री राकेश कुमार को पीडब्ल्यूडी आइकॉन के रूप में नामित किया गया।

डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने मॉरीशस, फिजी और नेपाल समेत देश-विदेश में बिहार के लोक संगीत की प्रस्तुति दी। वे पटना नगर निगम के स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं और 2024 के लोक सभा चुनाव के दौरान पटना जिला की स्वीप आइकॉन के रूप में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रही हैं।

उन्हें टाईम्स वूमेन एक्सट्राऔर्डिनेयर, वुमेन लीडरशिप अवार्ड 2023, दैनिक भास्कर बिहार गौरव सम्मान, प्रभात खबर अपराजिता सम्मान, दैनिक जागरण व आईनेक्सट लेजेंड ऑफ बिहार अवार्ड 2024 और पटना वुमेन्स कॉलेज साहस सम्मान 2024 से सम्मानित किया जा चुका है।

श्री राकेश कुमार, कुर्जी कोठिया, दीघा निवासी, शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद समाज सेवा, शिक्षा और विधिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें कई संस्थाओं और फोरम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे पीडब्ल्यूडी के लिए स्वीप आइकॉन बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि पटना जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 20 विभाग मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस बार पटना जिला का मतदान प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भाग लें और मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें, जिससे जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ सके।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img