Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नीट पीजी की फीस हो माफ, छात्रों को ट्रैवल खर्च भी मिले : फोर्डा

-यूजी, पीजी और एसएस परीक्षाओं के लिए हो सिर्फ एक निकाय
-यूजी, पीजी और एसएस परीक्षाओं के लिए हो सिर्फ एक निकाय

नई दिल्ली, 23 जून: महज 12 घंटे पहले नीट पीजी परीक्षा स्थगित होने से डॉक्टरों का भविष्य अधर में लटक गया है। इससे छात्रों को जो परेशानी हुई है उसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही परीक्षा देने के लिए ट्रैवल करके परीक्षा केंद्र के नजदीक होटल, मोटल या अन्य जगहों पर पहुंचे छात्रों को यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति और सभी छात्रों की फीस माफ की जानी चाहिए। इसके अलावा नीट यूजी, नीट पीजी और नीट एसएस की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक निकाय बनाया जाए जिससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ होने की गुंजाईश खत्म हो सके।

यह बातें नेशनल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अविरल माथुर ने रविवार को कहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, नीट यूजी, नीट पीजी और नीट एसएस की परीक्षाएं आयोजित करने के लिए सरकार को एक ऐसा बोर्ड या निकाय बनाना चाहिए जो परीक्षाओं का पारदर्शी तरीके से आयोजन करे और फेल होने पर जिम्मेदारी ले सके। वर्तमान में ऐसे निकाय की गैर मौजूदगी का खामियाजा डॉक्टरों को भुगतना पड़ रहा है। डॉ माथुर ने कहा, फिलहाल मेडिकल परीक्षाओं का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू),नेशनल मेडिकल काउन्सिल (एनएमसी), नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) और मेडिकल काउन्सिलिंग कमेटी (एमसीसी) समेत चार प्रमुख संस्थान करते हैं। ये सभी संस्थान कोई बड़ी गड़बड़ी होने पर अक्सर जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *