Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

नमो भारत ट्रेन का होगा विस्तार, गाजियाबाद से मेरठ का होगा शाही सफर

मोदीनगर तक फिर दौड़ी नमो भारत
मोदीनगर तक फिर दौड़ी नमो भारत

अमर सैनी

गाजियाबाद :दिल्ली से गाजियाबाद वाया मेरठ तक नमो भारत के ट्रक बिछ गए हैं। मोदीनगर तक यह ट्रेन दौड़ भी रही है। अब जल्द ही नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ तक भी दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन के संचालन का निरीक्षण करने आ सकती है। इनकी रिपोर्ट सकारात्मक होने के बाद अगले महीने इसका परिचालन शुरू हो जायेगा। जिसके बाद लोग मेरठ तक इस शाही सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।
देश की पहली नमो भारत ट्रेन अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद से गाजियाबाद से 17 किमी दूर दुहाई डिपो तक संचालित होगी। लंबे रूटों के बीच शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के ठीक पांच महीने बाद, मार्च के महीने में साहिबाबाद और मोदीनगर उत्तर के बीच 34 किमी की दूरी पर नमो भारत ट्रेन शुरू की गई थी। फिलहाल साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ के बीच नमो भारत ट्रेन में रोजाना 12-13 हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। मेरठ साउथ तक यात्रियों के लिए ट्रेन संचालन शुरू होने से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें जाम की समस्या से निजात मिलेगी और वे कम समय में मेरठ से गाजियाबाद और साहिबाबाद तक का सफर तय कर सकेंगे। मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने के लिए वायाडक्ट का निर्माण और उस पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। मेरठ साउथ स्टेशन का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन के लिए सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है, जो इस महीने के अंत तक पूरा हो सकता है।

मोदीनगर तक फिर दौड़ी नमो भारत
सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते रविवार को नमो भारत ट्रेन केवल साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच चलाई गई। दुहाई डिपो से आगे मुरादनगर और मोदीनगर तक ट्रेन सेवाएं बंद रहीं। सिस्टम अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। सोमवार से साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह सुचारू रहेंगी।
जनसंपर्क अधिकारी का बयान
नमो भारत ट्रेन को मेरठ साउथ तक चलाने की तैयारी तेजी से चल रही है। सीएमआरएस से अनुमति लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। अनुमति मिलने के बाद यात्रियों के लिए मेरठ तक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *