नई दिल्ली: सेना की वेबसाइट पर पाकिस्तान का साइबर अटैक

नई दिल्ली, 29 अप्रैल : भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच पाकिस्तानी हैकरों ने भारतीय सेना से संबंधित चार अलग-अलग वेबसाइट हैक करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना के साइबर विशेषज्ञों ने नाकाम कर दिया।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने और हर दिन एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार को पाक हैकरों ने आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की वेबसाइटों को भड़काऊ प्रचार के साथ निशाना बनाया। वहीं आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन पोर्टल और भारतीय वायुसेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन पोर्टल के डेटाबेस में सेंध लगाने की कोशिश की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ‘आईओके हैकर’ यानि इंटरनेट ऑफ खिलाफत के नाम से संचालित हैकरों के समूह ने सेना की वेबसाइट के पृष्ठों को खराब करने, ऑनलाइन सेवाओं को बाधित करने और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। साइबर घुसपैठ का पता चलते ही सेना के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी और पता लगाया कि साइबर घुसपैठ का स्रोत पाकिस्तान है।

पाक हैकरों के हमले की शिकार सभी चार साइटों को तुरंत अलग कर दिया गया और उन्हें दोबारा चालू किया गया। हालांकि परिचालन या वर्गीकृत नेटवर्क पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ये निराशाजनक प्रयास विरोधी के इरादे और उसकी सीमाओं दोनों को उजागर करते हैं। भारतीय सेना अपने डिजिटल स्पेस की रक्षा करने, अपने साइबर पोस्चर को लगातार अपग्रेड करने और सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण की रक्षा करने में सक्षम है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img