नई दिल्ली: गठिया रोगों के इलाज में कारगर है ‘रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स’

नई दिल्ली, 29 अप्रैल : एम्स निदेशक प्रोफेसर श्रीनिवास ने ‘रुमेटोलॉजी एसेंशियल्स – एस्पायरिंग क्लिनिशियन के लिए एक नया मोर्चा’ नामक पुस्तक का विमोचन मंगलवार को एम्स परिसर दिल्ली में किया।

उन्होंने बताया कि प्रोफेसर आनंद मालवीय (एम्स, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के पूर्व प्रमुख) और प्रोफेसर प्रशांत कौशिक (एम्सोनियन, स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त रूमेटोलॉजिस्ट) द्वारा सह-लिखित यह पुस्तक विशेष रूप से प्राथमिक देखभाल चिकित्सकों और सामान्य चिकित्सकों के लिए डिजाइन की गई है। इस पुस्तक का उद्देश्य गठिया रोगियों से पहला संपर्क करने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सशक्त बनाना है- चाहे वह रूमेटोलॉजिस्ट हो, आर्थोपेडिक सर्जन हो, पुनर्वास विशेषज्ञ हो या दर्द प्रबंधन टीम का सदस्य हो। ताकि वह रोगियों को तेजी से वर्गीकृत करने के साथ उन्हें सबसे उपयुक्त विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए भेज सकें।

एम्स के गठिया रोग विभाग की वरिष्ठ डॉक्टर उमा कुमार ने कहा कि यह पुस्तक रुमेटिक और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (आरएमडी) की शुरुआती पहचान के लिए एक संरचित और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है और उन्हें तीन प्रमुख समूहों में वर्गीकृत करती है। जिनमें इम्यूनो इन्फ्लेमेटरी रोग, मैकेनिकल और संरचनात्मक क्षति से संबंधित रोग और बायो साइकोसोशल मॉडल पर आधारित दर्द सिंड्रोम शामिल हैं। वहीं, लेखकों ने उम्मीद जताई कि यह पहल गठिया रोग के प्रारंभिक निदान को बढ़ाएगी, रोग उपचार में अनावश्यक देरी और लागत को कम करेगी। साथ ही आरएमडी वाले रोगों के उपचार परिणामों में सुधार लाने में मदद करेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img