उत्तर प्रदेश : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हापुड़ में प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

Hapur News : शहर के मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को प्रदर्शन हुआ। सभासद रुद्राक्ष त्यागी के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने सड़क पर पाकिस्तान का स्टीकर झंडे पर चप्पर बजाई और प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर धर्म पूछकर आतंकवादियों ने हमला किया, इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां के हिंदू पलायन को मजबूर हैं और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शन में अशोक शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान में सरकार का नहीं, सेना और आतंकवादियों का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता भी भारत से नफरत करती है। इस दौरान संजय त्यागी, हरेंद्र त्यागी, पंकज त्यागी, रोहित शर्मा, दिनेश ठाकुर, मानिक शर्मा, प्रशांत कौशिक, अतुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, हेमंत मिश्रा, अशोक शर्मा, दिग्विजय त्यागी, कृष्ण त्यागी, दश त्यागी, अनिल कुमार और आनंद कुमार, बॉबी पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img