दिल्ली के लोगों से बोले मान – विभाजन की जगह विकास को चुनें, ईमानदार और पारदर्शी सरकार को वोट दें

दिल्ली के लोगों से बोले मान – विभाजन की जगह विकास को चुनें, ईमानदार और पारदर्शी सरकार को वोट दें

प्रीति कम्बोज
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 29 जनवरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली के राजौरी गार्डन, तिलक नगर और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए रोड शो कर प्रचार किया।

रोड शो के दौरान लोगों से मान ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल को चुनने की अपील की और कहा कि दिल्ली के सुशासन की विरासत को मजबूत बनाएं। रोड शो में दिल्ली के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाया और पार्टी की जन-समर्थक पहलों की सराहना की।

मान ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित लोगों की हर मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। “हम वास्तविक मुद्दों के बारे में बात करते हैं और हम अपनी गारंटी भी पूरी करते हैं। पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आता है। हमने बिना रिश्वत और सिफारिश के 50,000 सरकारी नौकरियां दी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में क्रांति ला दी। पंजाब में अपने रिश्तेदारों को कॉल करें और उनसे पूछें कि कैसे आप सरकार ने अपने वादे निभाए हैं।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आप की परिवर्तनकारी नीतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा बेहद महत्वपूर्ण योजना है। आम आदमी पार्टी का शासन लोगों के लिए काम करता है। अब इस विरासत को और आगे बढ़ाने का समय आ गया है। मान ने मतदाताओं से दिल्ली की प्रगति और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। वे पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी बीजेपी की तरह ‘जुमला’ नहीं होती है। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। मान ने महिलाओं को 2,500 रुपये देने के भाजपा के दावे का उदाहरण देते हुए विपक्ष के खोखले वादों का मजाक उड़ाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने सभी लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करने का अपना वादा पूरा किया? उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि मुझे और पंजाब के लोगों को भी उनके खातों में 15 लाख रुपये नहीं मिले क्योंकि भाजपा के चुनावी वादे ‘जुमले’ होते है।

मान ने कहा, “यह चुनाव विभाजन के बजाय विकास को चुनने के लिए है। इसलिए ‘आप’ उम्मीदवारों को वोट करें और अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली का उज्जवल भविष्य सुरक्षित करें।”

तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा, “भाजपा के पास लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। वे ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। दिल्ली और पंजाब में हमने काम करके दिखाया है। आगे और भी बेहतर काम करेंगे।”

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img