Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

नई दिल्ली: कोणार्क कोर ने पश्चिमी मोर्चे पर ड्रोन घुसपैठ को किया बेअसर

नई दिल्ली: कोणार्क कोर ने पश्चिमी मोर्चे पर ड्रोन घुसपैठ को किया बेअसर
नई दिल्ली: -जैसलमैर से कच्छ तक फैले रेगिस्तान में तैनात सैनिकों ने दुश्मन के इरादों को किया कुंद

नई दिल्ली, 19 मई: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को भारत-पाक सीमा पर स्थित कोणार्क कोर के अग्रिम क्षेत्रों में लौंगेवाला का दौरा किया। ऑपरेशन सिंदूर के स्थगन के बाद पश्चिमी मोर्चे पर ये उनकी पहली यात्रा थी।

सेना प्रमुख ने गर्मी की चरम स्थितियों के बीच कठोर रेगिस्तानी इलाकों में देश की सेवा करने वाले पुरुषों और महिलाओं के धैर्य की सराहना की। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैसलमेर से कच्छ क्षेत्र तक फैले रेगिस्तान में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और बीएसएफ ने मिलकर ना सिर्फ दुश्मन को तगड़ा जवाब दिया। बल्कि संयुक्त कार्रवाइयों के जरिये दुश्मन के इरादों को कुंद करने और पश्चिमी मोर्चे पर परिचालन प्रभुत्व बनाए रखने में सफलता प्राप्त भी की। साथ ही न्यू नार्मल या नया सामान्य स्थापित किया।

सोमवार को कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा में उनकी वीरता, अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प को स्वीकार करते हुए एक उत्साही “शाबाश!” का आह्वान किया। उन्होंने दुश्मन के ड्रोन घुसपैठ को सफलतापूर्वक बेअसर करने सहित उनके सतर्क कार्यों के लिए सैनिकों की प्रशंसा की, जिसने रेगिस्तानी क्षेत्र में विरोधी द्वारा किसी भी दुस्साहस को प्रभावी ढंग से रोका।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें