Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कर रही है व्यापक प्रयास : आरती सिंह राव

आरती सिंह राव
कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कर रही है व्यापक प्रयास : आरती सिंह राव

कैंसर की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार कर रही है व्यापक प्रयास : आरती सिंह राव
– पंचकूला में राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित

रोमी कंबोज
पंचकूला , 4 फरवरी – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में कैंसर के मामलों में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इसके इलाज के लिए एक सशक्त और समग्र दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। राज्य में दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले कैंसर के मरीजों को भी इलाज की सुविधा पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया।
पंचकूला में आज कैंसर दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सेमिनार भी आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रोडवेज की बसों में कैंसर के मरीजों को फ्री यात्रा तथा पेंशन की सुविधा दी है। इसके तहत वर्ष 2024-25 में ऐसे मरीजों के लिए 9408 पास जारी किये गए और 3428 मरीज़ों को मासिक पेंशन दी गई है। उन्होंने बताया कि आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में जागरूकता रैलियों, सेमिनारों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करके जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैंसर की रोकथाम के लिए कुछ जरूरी उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि
तंबाकू और शराब का सेवन कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। इनसे दूर रहकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर आहार लेना चाहिए। प्रोसेस्ड और रेड मीट के सेवन से बचना चाहिए। प्रतिदिन फिजिकल एक्टिविटी व् योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से कैंसर का खतरा कम होता है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि अम्बाला कैंट में स्थापित अटल कैंसर अस्पताल हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों के रोगियों को भी उच्चतम स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा ,पीजीआईएमएस रोहतक , नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट झज्जर तथा 5 कैंसर डे-केयर सेंटरों पर भी कैंसर मरीज़ों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पापुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग स्कीम के अंतर्गत लगभग 75 लाख लोगों की कैंसर के लिए प्राथमिक जाँच की जा चुकी है

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल ने इस अवसर पर कहा विश्व कैंसर दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को कैंसर से बचाव के लिए प्रारम्भिक जाँच करवाने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि इस बार “वर्ल्ड कैंसर डे” की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि कैंसर सिर्फ इलाज से नहीं जीता जा सकता है, बल्कि यह एक लड़ाई है जिसे लोगों के साथ मिलकर लड़ना और जड़ से उखाड़ फेंकना है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि हर व्यक्ति कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें