Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: हड्डी रोगों से बचाव के लिए महिलाओं की बोन डेंसिटी स्क्रीनिंग

नई दिल्ली: हड्डी रोगों से बचाव के लिए महिलाओं की बोन डेंसिटी स्क्रीनिंग
नई दिल्ली: - संतुलित आहार और उठने -बैठने-चलने से संबंधित सही मुद्रा की जानकारी भी दी गई

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : महिलाओं एवं बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम और हड्डियों की सेहत की जांच के लिए बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में बोन डेंसिटी कैंप का आयोजन किया गया।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संदीप बंसल ने कहा, इस तरह के स्पेशलिस्ट कैंप न सिर्फ शुरुआती जांच में मदद करते हैं। बल्कि समाज में जागरूकता लाकर लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पहल के तहत फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग ने महिलाओं और बुजुर्गों की फ्री बोन डेंसिटी स्क्रीनिंग और चिकित्सकीय परामर्श के साथ उचित आहार की जानकारी प्रदान की। इस दौरान लोगों को कैल्शियम और विटामिन-डी की दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और उठने -बैठने-चलने से संबंधित सही मुद्रा या पोस्चर की जानकारी भी दी।

पीएमआर विभाग के एचओडी डॉ अजय गुप्ता ने कहा, हड्डियों की सेहत खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है। कैंप में हमने उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे के बारे में बताया और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ आरपी अरोड़ा की अगुवाई में विशेष पोषण ड्राइव में महिलाओं और बच्चों को ताजे फल और मखाना वितरित किए गए। साथ ही पर्सनल न्यूट्रिशनल काउंसलिंग देकर सही खानपान की आदतों पर जोर दिया गया। इसके अलावा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने नजफगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया, जिसमें बच्चों के पोषण, टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल पर चर्चा हुई। इसी क्रम में एक आंखों का स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें आंखों की जांच की गई और फ्री चश्मे बांटे गए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें