Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: तत्काल रोटरी हेडशिप के लिए मेडिकल फैकल्टी का ‘दांडी मार्च’ 

नई दिल्ली: तत्काल रोटरी हेडशिप के लिए मेडिकल फैकल्टी का 'दांडी मार्च'
नई दिल्ली: -गांधी जयंती दिवस की पूर्व संध्या पर डॉक्टरों ने पीएमओ तक किया प्रतीकात्मक मार्च

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : भगवान के लिए हमारी मांगों को एक बार सुनें – जो व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में निष्पक्षता और लोकतंत्र की बहाली के लिए हैं। यह गुहार एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ के वरिष्ठ डॉक्टरों ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से लगाई है।

दरअसल, देश के दो प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में रोटरी हेडशिप के तत्काल कार्यान्वयन की मांग को लेकर फैम्स (एम्स दिल्ली संकाय संघ) के प्रोफेसर स्तर के सदस्य डॉक्टरों ने बुधवार को महात्मा गांधी के दांडी मार्च की तर्ज पर शांतिपूर्ण पदयात्रा का आह्वान किया था। इस यात्रा को एम्स के जवाहरलाल नेहरू सभागार से प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जाते समय पुलिस प्रशासन ने एम्स के गेट नंबर एक पर ही रोक लिया जिसके विरोध में डॉक्टरों ने वहीं पर धरना देना शुरू कर दिया।

फैम्स के मुताबिक, एम्स और अन्य राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में रोटरी हेडशिप लागू करने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वर्ष पहले लिया था लेकिन उसे आजतक लागू नहीं किया गया है। जिसके चलते चिकित्सा संस्थानों में निष्पक्षता और लोकतंत्र गायब हो चुके हैं। साथ ही डॉक्टरों के करियर, भविष्य और आत्म विश्वास पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, हम पीएम मोदी के साथ स्वास्थ्य मंत्री (जो एम्स दिल्ली के अध्यक्ष भी हैं) से भी अपील करते हैं कि वे उस फैसले को तुरंत लागू करें जो लगभग दो साल से लंबित है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें