Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: डॉ. राजेश कुमार को सौंपा डीजीएचएस का प्रभार

नई दिल्ली: -मौजूदा डीजीएचएस के निलंबन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली: -मौजूदा डीजीएचएस के निलंबन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली, 7 जनवरी : उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ वंदना बग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वह, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थी। अब उनका कार्यभार डॉ. राजेश कुमार को सौंपा गया है।

इस संबंध में विशेष सचिव (सतर्कता) डॉ. अजय कुमार बिष्ट के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश में कहा गया कि उपराज्यपाल ने सीसीएस (सीसीए) नियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, डॉ. वंदना बग्गा (निदेशक, डीजीएचएस और डीएफडब्ल्यू) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही बग्गा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। वह आदेश की प्रभावी अवधि में सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लिए बिना मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगी।

आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान आधे औसत वेतन के साथ छुट्टी पर रहने की स्थिति में वह अवकाश वेतन के बराबर राशि प्राप्त करने की पात्र होगी। इसके लिए उन्हें इस आशय का प्रमाण-पत्र देना होगा कि वह लाभ या पारिश्रमिक या वेतन के लिए किसी व्यवसाय, पेशे या व्यवसाय में नियोजित नहीं है। उधर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एचआर-मेडिकल शाखा ने डीजीएचएस में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते, सीएमओ (एसएजी) डॉ. राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निदेशक, डीजीएचएस और निदेशक, डीएफडब्ल्यू (लिंक अधिकारी के रूप में) का कार्यभार सौंप दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें