Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: कोयला खदान में फंसे खनिकों की मदद के लिए सेना का बचाव अभियान

नई दिल्ली: -असम-मेघालय सीमा पर स्थित कोयला खदान में पानी भरने से हादसा
नई दिल्ली: -असम-मेघालय सीमा पर स्थित कोयला खदान में पानी भरने से हादसा

नई दिल्ली, 7 जनवरी :असम-मेघालय सीमा के करीब दीमा हसाओ क्षेत्र के सुदूर ‘3 किलो’ क्षेत्र में एक कोयला खदान में पानी भरने कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई है। दुर्घटना सोमवार को हुई जिसके चलते लगभग 9 से 15 खनिक खदान में फंस गए थे।

असम के गृह सचिव से घटना की जानकारी मिलने के बाद 32 असम राइफल्स की एक पाथफाइंडर टीम ने घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव दल के सदस्य रात भर काम करते रहे। इस दौरान उन्हें तीन शव दिखाई दिए हैं, लेकिन अभी तक निकाले नहीं गए हैं। सेना के गोताखोर, हेलीकॉप्टर और इंजीनियर बचाव कार्य में जुटे हैं। यह खदान दिमा हसाओ जिले में है। इस टीम में एक इंजीनियर टास्क फोर्स (ईटीएफ) और पैरा डाइविंग विशेषज्ञों के साथ सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं।

बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। उधर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा क इस त्वरित प्रतिक्रिया के लिए बहुत-बहुत आभार। हम अपने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि पानी को बाहर निकालने के लिए दो मशीनें लगाई गईं हैं। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, खदान के अंदर लगभग 15 खनिक थे। जिनमें गंगा बहादुर श्रेथ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयारी शामिल हैं। हालांकि अधिकारियों ने संख्या की पुष्टि नहीं की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें