Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नए अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। किसान सभा की गुरुवार को खेड़ी गांव में अजीत एडवोकेट के निवास पर बैठक हुई। इसमें किसानों ने खेड़ी सहित आसपास के गांव के खसरा नंबरों की खरीद के संबंध में प्राधिकरण की ओर से हुए प्रकाशन के बारे में चर्चा की। साथ ही नए अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग की।
किसान सभा की कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि खेड़ी गांव के कई खसरा नंबर ऐसे हैं, जिनमें पहले से आबादी है। इसके बावजूद इन खसरों की खरीद का प्रकाशन किया गया है। यदि प्राधिकरण खेड़ी और आसपास के गांव में खरीद करना चाहता है तो उसे नए कानून को लागू करना होगा। इसके संबंध में हमारी मांग है कि गांव में चल रहे मार्केट रेट के अनुसार 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा कानून के अनुसार 20% विकसित भूमि, प्रभावित परिवार के हर बालिग सदस्य को अनिवार्य रोजगार दिया जाए। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि जब तक नया कानून लागू नहीं होगा, तब तक एक इंच भी जमीन प्राधिकरण को नहीं दी जाएगी। बैठक में तेजपाल मास्टर, डॉक्टर जगदीश, मुकेश, मटोल, उधम सिंह एडवोकेट आदि किसान उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *