नामी रेस्टोरेंट में फर्जी लाइसेंस पर परोसी जा रही थी शराब, चार गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के एक नामी रेस्टोरेंट में छापेमारी की है। पुलिस के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के शराब पिलाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कूट रचित लाइसेंस और 55 शराब की बोतलें भी बरामद की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
दरअसल, थाना सेक्टर-126 और आबकारी विभाग की टीम को शनिवार देर रात लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना मिली थी कि रोहिल्लापुर गांव सेक्टर-132 स्तिथ ‘बुराश रेस्टोरेन्ट’ में बिना लाइसेंस और पुराने लाइसेंस में छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी और थाना सेक्टर 126 पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की।वहीं, इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टीम ने मौके से कूट रचित FL11 लाइसेंस, 55 शराब/बीयर की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये सभी बदमाश फर्जी लाइसेंस को असली के रूप में दिखाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए रेस्टोरेंट में शराब का सेवन कराते थे। जिससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img