Moradabad: होटल कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नकदी सहित 18 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ़्तार

Moradabad: होटल कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नकदी सहित 18 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ़्तार

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पुलिस ने होटल कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने 5 लाख की नकदी के साथ 18 लाख रुपये की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये नकद और लगभग 13 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों ही आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने मामले का खुलासा कर जानकारी दी।

दरअसल मामला है जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र का। थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल कारोबारी के घर काम करने वाली नोंकरानी पिछले लंबे समय से घर मे रखी नकदी और सोने चाँदी के जेवरात चुरा रही थी। घरवालों को जब इस मामले में जानकारी मिली तो पुलिस से शिकायत की गई। मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो कई पहलू सामने आए। पुलिस ने नोकरानी को गिरफ्तार किया तो अन्य दो साथीयो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक घर में काम करने वाली नौकरानी काफी लंबे समय से घर में रखा माल चुराकर सुनार की दुकान पर बेच रही थी और नगदी भी चुरा रही थी आरोपी दोनों पति-पत्नियों ने चोरी के माल से मिली रकम से मकान बनाया था और कुछ दिनों पहले बाइक भी खरीदी थी पुलिस की तहकीकात में हुए कुलसी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक महिला भी शामिल है तो वही आरोपियों में सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img