Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Kanwar Yatra: पूर्वी दिल्ली में कांवड़ यात्रा से पहले NH-24 पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की हुई जांच

Kanwar Yatra: पूर्वी दिल्ली में कांवड़ यात्रा से पहले NH-24 पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की हुई जांच

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में एनएच-24 पर स्थित एक कांवड़ शिविर के पास दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व नियोजित मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें बम स्क्वाड, दमकल विभाग, पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल की परख करना था।

पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी दी कि दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि कांवड़ शिविर के पास एक बस स्टॉप पर लावारिस ब्रीफकेस पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते, दमकल और अन्य एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। ब्रीफकेस की बम डिटेक्शन डिवाइस से जांच की गई और जब उसे खोला गया तो उसमें सिर्फ कपड़े पाए गए। बाद में स्पष्ट किया गया कि यह पूरी कार्रवाई एक मॉक ड्रिल थी जिसे पूर्व नियोजित रूप से किया गया था।

यह मॉक ड्रिल कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसमें सभी एजेंसियों के बीच समन्वय, प्रतिक्रिया समय और आपसी सहयोग की परख की गई, जो कि सफल रही। सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में सुरक्षा बलों की तैनाती और स्थिति को नियंत्रित करने की प्रक्रिया ने पुलिस की तत्परता को साबित कर दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में बम की फर्जी सूचनाएं मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की संवेदनशीलता और सतर्कता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे में कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ट्रैफिक पुलिस भी कांवड़ यात्रा के मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए चौकस है और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें