Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, कासना पुलिस ने 6 बदमाशों को दबोचा

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, कासना पुलिस ने 6 बदमाशों को दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल लूट और स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर कासना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 लूट और चोरी के मोबाइल फोन, तीन अवैध चाकू, एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और फिलहाल ग्रेटर नोएडा में किराये के मकानों में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

घटना की शुरुआत 13 जुलाई को हुई जब ग्रेटर नोएडा के साईट-5 क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दो व्यक्तियों से मोबाइल छीन लिए। इस मामले की शिकायत कासना थाने में दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से 17 जुलाई को निहालदेव पार्क से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू निवासी अलीगढ़, साहिल उर्फ फरियाज निवासी बिहार, जग्गू उर्फ मोहित निवासी महोबा, गोलू निवासी रोहतास, रवि निवासी बुलंदशहर और अरुण निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। सभी आरोपी फिलहाल ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में किराये के मकानों में रह रहे थे और मिलकर मोबाइल स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कासना पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में बढ़ती स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें