Noida Encounter: मोबाइल-चेन लुटेरा मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार व चोरी की बाइक बरामद

Noida Encounter: मोबाइल-चेन लुटेरा मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार व चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में बीती रात पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान सेक्टर-16 की ओर से बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान बिहार निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर 15 स्थित नया बांस इलाके में रहकर लगातार राहगीरों से मोबाइल और चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो लूटे हुए मोबाइल फोन और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि आरोपी कई वारदातों में शामिल रहा है और उस पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं। हालांकि पुलिस इस एनकाउंटर को अपराध पर लगाम का संकेत मान रही है, मगर शहर में हर दूसरे दिन हो रहे एनकाउंटर स्ट्रीट क्राइम की बढ़ती गंभीरता की ओर इशारा कर रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img