Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मिट्टी चोरी मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूरी चौकी लाइन हाजिर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में मिट्टी चोरी मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूरी चौकी लाइन हाजिर

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण की मिट्टी चोरी के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए जगनपुर पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच में चौकी प्रभारी सोनू शर्मा समेत तीन अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। दरअसल, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र से रात के समय में लाखों रुपये की मिट्टी चोरी की जा रही थी। जब प्राधिकरण के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी इस चोरी को रोकने पहुंचे, तो आरोपियों ने जेसीबी से सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी और फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मगर मामले की जांच में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हुए। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों को सख्त संदेश मिला है कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें