Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Mission Shakti 5.0: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिलाओं की बहादुरी को दिया सम्मान, “मिशन शक्ति 5.0” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

Mission Shakti 5.0: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिलाओं की बहादुरी को दिया सम्मान, “मिशन शक्ति 5.0” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत बुधवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में साहस और आत्मविश्वास दिखाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने उन बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया, जो अपराध के खिलाफ खड़ी होती हैं, समाज में जागरूकता फैलाने का काम करती हैं और पुलिस को अपराध की सूचना देकर सहयोग प्रदान करती हैं।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि “मिशन शक्ति अभियान” का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमें सभी थानों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल सुरक्षा, यौन अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान त्यागराज सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस, नोएडा की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला संगठनों और एनजीओ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक बदलाव के महत्व को उजागर किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें