Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Nirvana Mahotsav Stage Collapse: बड़ौत में बड़ा हादसा, निर्वाण महोत्सव में मंच ढहा, सात की मौत, 75 घायल

Nirvana Mahotsav Stage Collapse: बड़ौत में बड़ा हादसा, निर्वाण महोत्सव में मंच ढहा, सात की मौत, 75 घायल

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार को जैन समाज के भगवान आदिनाथ निर्वाण लड्डू पर्व कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज परिसर में बांस और लकड़ी से बना 65 फीट ऊंचा मंच श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण ढह गया। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हुए हैं।

घायलों में 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। एंबुलेंस देर से पहुंचने के कारण घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। डीएम, एसपी और एडिशनल एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में तरसपाल (66), अमित (35), अरुण (48), ऊषा (24), शिल्पी (24), विनीत जैन (40), और कमलेश जैन (65) की मौत हो गई। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। निर्वाण महोत्सव का यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से हर साल होता था। मिट्टी की नमी और श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण मंच का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मृतकों के पोस्टमार्टम को लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें