Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फरीदाबाद में बिजली लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई की मांग उठाई

Faridabad: फरीदाबाद में बिजली लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई की मांग उठाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग के 37 वर्षीय कर्मचारी सतीश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-58 क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में बिजली लाइन सुधार कार्य के दौरान हुआ, जहां सतीश विभाग की ओर से भेजे गए थे। सतीश हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे और मूल रूप से पलवल जिले के रामगढ़ गांव के निवासी थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश जब 11 हजार वोल्ट की लाइन की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक बैकअप करंट आने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। उनके साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिवार को सूचना दी। मृतक के भाई अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सतीश पिछले 15 वर्षों से विभाग में काम कर रहे थे और उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 16 और 14 साल है। अशोक ने मांग की कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और सतीश के परिवार को उचित मुआवजा व मदद दी जाए।

बिजली विभाग के सेक्टर-58 क्षेत्र के एरिया एक्शन संजय मंगला ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विभाग इसकी गंभीरता से जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग की नीति के अनुसार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जाएगी। वहीं, सेक्टर-58 थाने के जांच अधिकारी तोताराम ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है, तो लापरवाही करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें