Delhi Crime: दिल्ली में युवतियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बेरहमी से पीटा

Delhi Crime: दिल्ली में युवतियों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बेरहमी से पीटा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देश की राजधानी दिल्ली के महरौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सुबह का वक्त था और सड़क पर रोज की तरह हलचल थी। लोग अपने काम पर जा रहे थे, कुछ चाय की दुकानों पर खड़े थे। इसी दौरान कुछ लड़कों की हरकतों ने माहौल बिगाड़ दिया और वहां मौजूद युवतियों पर कथित रूप से गलत कमेंट किए गए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वहीं से गुजर रहे ट्रांसपोर्ट कारोबारी मुकेश ने इसका विरोध किया। लेकिन उनके लिए विरोध करना जानलेवा साबित हुआ। मुकेश को बेरहमी से पीटा गया और उनके सिर पर हमला किया गया। उन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों का पता लगाया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम विशाल रावत, जतिन, सोनू और विवेक हैं। ये सभी संगम विहार के रहने वाले हैं और आवारा किस्म के युवक बताए जा रहे हैं। इनमें जतिन का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img