Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Mathura : आगामी त्योहारों को लेकर डीएम एसएसपी ने ली बैठक

Mathura News : (सौरभ) जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने वृंदावन शोध संस्थान के सभागार में आगामी हरियाली तीज पर्व (27 जुलाई, 2025) की तैयारियों को लेकर वृंदावन के व्यापारियों, मंदिर प्रबंधकों, गोस्वामियों, और होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, धर्मशाला संचालकों के साथ एक समन्वय बैठक की।

स्वच्छता और व्यवस्था पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों से अपने परिसरों के सामने और आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने सभी संचालकों को डस्टबिन/कूड़ादान लगाने और ग्राहकों को उनमें कूड़ा डालने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छा अनुभव प्रदान कराना सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें लगातार चालू रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों और पर्यटकों का रजिस्टर में विवरण दर्ज किया जाए और नियमानुसार आईडी प्राप्त होने के बाद ही कमरे दिए जाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनुरोध

जिलाधिकारी ने होटल संचालकों से अनुरोध किया कि वे अपने ग्राहकों से जूता-चप्पल होटल में उतारकर मंदिरों के दर्शन करने जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करें।

प्लास्टिक मुक्त त्योहार को बढ़ावा

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाने पर जोर दिया और सभी ब्रजवासियों से ब्रज की भूमि को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक की पॉलिथीन, ग्लास, पत्तल, दोने, कटोरी आदि का उपयोग न करने का आग्रह किया।

खाद्य गुणवत्ता और सुविधा

जिलाधिकारी ने सभी रेस्टोरेंट और ढाबों को खाने की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने दोहराया कि श्रद्धालुओं की सुविधा पुलिस प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।

बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एस.पी. सिटी राजीव कुमार, एस.पी. यातायात मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन संजय सिंह, अपर नगर आयुक्त सहित वृंदावन के व्यापारीगण, मंदिर प्रबंधक, गोस्वामी, होटल संचालक आदि उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें