मतदाता पहचान पत्र ,नई दिल्ली, 2 दिसम्बर : स्वयं सेवी संगठन जेके फाउंडेशन ने कर्दम पुरी वार्ड के निवासियों के लिए मतदाता पहचान पत्र शिविर का आयोजन किया जिसका उद्घाटन स्थानीय पार्षद मुकेश बंसल ने किया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि शिविर में 120 लोगों ने मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया। इनमें हाल ही में 18 वर्ष के हुए युवाओं के साथ आगामी 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं यानी फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या सर्वाधिक रही।
इस दौरान राज सिंह वालिया, गोपाल वर्मा, वासू, प्रमोद शर्मा, अल्का जैन और प्रिती जैन ने नए आवेदन के साथ पहचान पत्र में संशोधन करने के बाबत चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरने में लोगों की मदद की।


