किसान नोएडा एक्सप्रेसवे ,नोएडा: किसानों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम, सिस्टम नहीं झुका तो फिर करेंगे दिल्ली कूच

अमर सैनी

किसान नोएडा एक्सप्रेसवे ,नोएडा। किसान ना तो बंटे हैं और ना ही पीछे हटे हैं। अब 7 दिनों तक किसान नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित दलित प्रेरणा स्थल में अपना ठिकाना बनकर रहेंगे। वहीं पर सुबह की चाय और रात का खाना होगा। वहीं पर महिलाएं चूल्हा जलाकर खाना बनाएंगे। अगले 7 दिनों तक ऐसा चलता रहेगा और उसके बाद सिस्टम के खिलाफ आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।

हाल ही में राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नारा दिया था कि “बंटेंगे तो कटेंगे” और “जुड़ेंगे तो जीतेंगे” इसी नारी को लेकर किसानों ने आगे की रणनीति तैयार की है किसानों का कहना है कि हम एक साथ हैं और आगे की लड़ाई भी एक साथ लड़ी जाएगी। किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटा जाएगा और ना ही किसान अलग-अलग होंगे। अब अगले 7 दिनों तक दलित प्रेरणा स्थल में किसान रहेंगे। सात दिन बाद अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और अगर अधिकारियों ने समाधान नहीं निकला तो सिस्टम के खिलाफ दिल्ली जाएंगे। किसानों का साफतौर पर कहना है कि अब पीछे नहीं हटने वाले, यह लड़ाई अंतिम सांस तक जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img