Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Kolkata Fire: कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में आग से 14 की मौत, बचाव अभियान जारी

Kolkata Fire: कोलकाता में भीषण अग्निकांड, होटल में आग से 14 की मौत, बचाव अभियान जारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता बीती रात एक भयावह हादसे का गवाह बनी, जब मध्य कोलकाता के फलपट्टी मछुआ इलाके में स्थित ऋतुराज होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना ने शहर को गहरे शोक में डुबो दिया है, जबकि प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आग रात करीब 8:15 बजे होटल परिसर में भड़की। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं और आग पर काबू पाने का अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, अब तक होटल से चौदह शव बरामद किए जा चुके हैं और राहत टीमों द्वारा कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

होटल में उस वक्त कुल 60 लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश लोग आग की लपटों और धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मरने वालों में 11 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। अभी तक आठ शवों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा हादसे में 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 12 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। केवल एक व्यक्ति अब भी अस्पताल में भर्ती है, जिसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है, जो आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

कोलकाता के इस दर्दनाक हादसे ने प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का आदेश दिया है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें