Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Operation Lotus: महेश कुमार खीची ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया

महेश कुमार खीची ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम के नए मेयर महेश कुमार खीची ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दलित विरोधी बीजेपी ने अपने एलजी द्वारा एमसीडी मेयर का चुनाव रोका, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि कोई दलित व्यक्ति मेयर बने। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को खरीदने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की जनता ने यह सब देखा और आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इसका जवाब देगी।

महेश कुमार खीची ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, और पार्टी के सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम में कई अच्छे काम हुए हैं, जिसमें 10 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी दी गई और सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ।

खीची ने यह भी बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। उन्होंने पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, पूर्व डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल के नेतृत्व में किए गए अच्छे कामों को सराहा।

गौरतलब है कि गुरुवार को हुए मेयर चुनाव में महेश कुमार खीची ने महज तीन वोट से जीत हासिल की। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *