Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मानसिक तनाव, नोएडा: महिला समेत बुजुर्ग की जहर खाने से मौत

मानसिक तनाव, नोएडा: महिला समेत बुजुर्ग की जहर खाने से मौत
जिले में विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक बुजुर्ग और महिला ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।

अमर सैनी
मानसिक तनाव, नोएडा। जिले में विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक बुजुर्ग और महिला ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शाहबेरी गांव में रहने वाले 66 वर्षीय जानकी प्रसाद पुत्र कुंवर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक की पत्नी की 2 माह पूर्व कैंसर रोग से ग्रसित होने की वजह से मौत हो चुकी थी। वह तब से तनाव में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला ने खाया जहर
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिल्पी ने 10 दिन पूर्व सेक्टर 46 स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें