दुष्कर्म, नोएडा: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज

अमर सैनी

दुष्कर्म, नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक युवती ने युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाया और दहेज के रूप में उसके परिवार वालों से 2 लाख 70 हजार रुपए ले लिया। पीड़ित का आरोप है कि युवक के परिवार वाले दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं, और दहेज की मांग पूरी ना करने पर शादी से इनकार कर रहे हैं।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि झुंडपुरा गांव में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 8 जुलाई वर्ष 2024 को शिव शंकर पाल से तय हुई। इसके बाद दोनों आपस में मिलने जुलने लगे तथा दोनों का आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बना। पीड़िता के अनुसार उसके कुछ दिन बाद ही शिव शंकर और उसके परिवार वाले शादी से इनकार करने लगे। युवती के अनुसार उन्होंने दहेज में पैसे की मांग की। उसकी बहन प्रियंका ने ऑनलाइन 70 हजार तथा नगद में 2 लाख रुपए आरोपी पक्ष को भेजा। पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद भी शिव शंकर और उसके घर वाले अन्य दहेज की मांग कर रहे हैं ,जो वह देने में सक्षम नहीं है। इस वजह से उसके परिवार वाले शादी करने से इनकार कर रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले में अपने मंगेतर शिव शंकर पाल, उसके पिता सुरेश पाल, उसकी मां तथा शिव शंकर के भाई सत्येंद्र, कमला शंकर और राजेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img