Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में मदद करेगा फोर्टिस का मेंटल कोच स्टेला

-भारत में करीब 60 से 70 मिलियन लोग साधारण से लेकर गंभीर किस्म के मानसिक विकारों से ग्रस्त
-एक अनुमान के मुताबिक, कामकाजी उम्र वाले करीब 15% वयस्कों में मानसिक विकार

नई दिल्ली. 24 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क): मानसिक समस्याओं के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होने के साथ मरीजों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की मांग में भी इजाफा हो रहा है। इसी के मद्देनजर फोर्टिस हेल्थकेयर ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘अदायु माइंडफुलनैस’ ऐप लॉन्च किया। यह, एआई संचालित संपूर्ण मेंटल हेल्थ सॉल्यूशन है जो दुनिया में सबसे एडवांस वर्चुअल साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड के साथ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

फोर्टिस हेल्थकेयर के एमडी एवं सीईओ डॉ आशुतोष रघुवंशी ने कहा भारत में मानसिक स्वास्थ्य का बोझ 2 से 3 अरब डॉलर होने का अनुमान है और देश में हर 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की मानसिक समस्या से ग्रस्त है। ऐसे में, मेंटल वैलनेस सॉल्यूशंस भारत जैसे देश में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं जहां जागरूकता के अभाव में लोगों में मेंटल डिसऑर्डर को लेकर शर्मिंदगी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि ऐप के साथ फोर्टिस के मेंटल हेल्थ विशेषज्ञों की प्रशिक्षित टीम को जोड़ा गया है जो लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए 24 घंटे 7 दिन कार्यरत रहेंगे।

डॉ रघुवंशी ने बताया कि अदायु ऐप को यूनाइटेड वी केयर के साथ मिलकर विकसित किया गया है। एआई आधारित स्व-मूल्यांकन टूल्स और एआई वर्चुअल वैलनेस कोच स्टेला के माध्यम से मरीजों के लिए सर्वोच्च स्तर की देखभाल मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही यह ऐप लोगों को फोर्टिस के प्रशिक्षित साइकेट्रिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, साइको-ऑंकोलॉजिस्ट, स्पोर्ट्स थेरेपिस्ट, योग एक्सपर्ट, आर्ट आधारित थेरेपी प्रदाताओं और फिजियोथेरेपिस्ट से कनेक्ट करेगा जिससे लोगों का कीमती समय भी बचेगा। यूनाइटेड वी केयर की सीईओ ऋतु महरोत्रा ने कहा हम अपने एआई आधारित सॉल्यूशंस को व्यापक स्तर पर उपलब्ध करा रहे हैं। हम फोर्टिस के साथ मिलकर, मेंटल हैल्थ के क्षेत्र में बदलाव लाएंगे और इसे अधिक सुगम, किफायती, कुशल तथा हरेक के लिए पर्सनलाइज़्ड भी बनाएंगे।

क्या है स्टेला
स्टेला एआई वर्चुअल वैलनेस कोच है जो यूजर्स के लिए जरूरी साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड साधनों को मुहैया कराता है। स्टेला को 29 से अधिक भाषाओं में प्रशिक्षित किया गया है और इंटेंट डिटेक्शन में इसका स्कोर 94.7% है। यह अब तक यह 10 मिलियन से अधिक वार्तालाप कर चुका है।यह मरीज के स्क्रीनिंग, क्लीनिकल मैनेजमेंट, सेल्फ मैनेजमेंट और रिलैप्स मैनेजमेंट में सहयोग करता है और मेंटल हेल्थकेयर एक्सपर्ट्स के बोझ को भी कम करता है। इससे मरीजों को बेहतर देखभाल का भरोसा मिलता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *