Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

लोटस प्रोजेक्ट में 13 फ्लैटों का पंजीकरण

लोटस प्रोजेक्ट में 13 फ्लैटों का पंजीकरण
सेक्टर-107 स्थित लोटस-300 प्रोजेक्ट के 13 फ्लैटों का पंजीकरण बुधवार को हुआ

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित लोटस-300 प्रोजेक्ट के 13 फ्लैटों का पंजीकरण बुधवार को हुआ। अब तक इस प्रोजेक्ट के 27 फ्लैटों का पंजीकरण हो चुका है। शेष फ्लैटों का पंजीकरण दस दिन बाद किया जाएगा। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-107 स्थित लोटस-300 प्रोजेक्ट में फ्लैटों का पंजीकरण शुरू हुआ था। प्राधिकरण ने बिना बकाया लिए पंजीकरण देने की अनुमति दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 24 अक्टूबर से लोटस-300 प्रोजेक्ट में पंजीकरण शुरू हुआ था। उस दिन 14 फ्लैटों का पंजीकरण हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण में बुधवार को पंजीकरण हुआ। अब दस दिन बाद पंजीकरण होगा। इस प्रोजेक्ट में पंजीकरण के लिए नियोजन विभाग के अधिकारी वैभव गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लोटस-300 अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चतुर्वेदी ने बताया कि आईआरपी द्वारा सत्यापन के बाद 102 फ्लैट खरीदारों की सूची नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी गई है। शेष फ्लैटों की रजिस्ट्री अगले सप्ताह कर दी जाएगी। इस सोसायटी में अभी तक सिर्फ टावर-1 और 2 को ही प्राधिकरण से अधिभोग प्रमाण पत्र मिले हैं। इनमें 102 फ्लैट हैं। शेष तीन से छह टावरों को भी इसी माह अधिभोग प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में कुल 336 फ्लैट हैं। प्राधिकरण वर्ष 2019 में टावर-1 और 2 के 102 फ्लैटों के लिए आंशिक अधिभोग प्रमाण पत्र जारी कर चुका है। यह प्रोजेक्ट करीब 40 हजार वर्ग मीटर का है। इस प्रोजेक्ट पर प्राधिकरण का करीब 191 करोड़ रुपये बकाया है। इन दोनों टावरों के एक भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। ईडी इस कंपनी के निदेशकों और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के सीईओ और चेयरमैन रहे मोहिंदर सिंह से पूछताछ कर रही है। कई बार बुलाने के बावजूद मोहिंदर सिंह सिर्फ एक बार ही पूछताछ के लिए लखनऊ आए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *