Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

लिव इन पार्टनर से अनबन के बाद लगाई फांसी

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव की ग्रीन बेल्ट में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना गांव की ग्रीन बेल्ट में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी से सुइसाइड करने की एक खबर सामने आ रही है। यहां की एक हाउसिंग सोसाइटी के पांचवीं एवेन्यू के जे टावर में रहने वाले एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। बीते सोमवार युवक की किसी बात पर युवती से अनबन हो गई थी। उसके बाद युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवली बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी हाउसिंग सोसाइटी की पांचवी एवेन्यू के जे टावर में रहने वाले युवक प्रशांत पांडे ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। प्रशांत एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। सोमवार की सुबह युवक का युवती से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। उसके बाद युवक ने सूइसाइड कर ली।बताया जा रहा है कि बीते सोमवार सुबह उनका जब युवती से विवाद हो गया था तो युवती टावर के सुरक्षाकर्मी से कह कर गई थी कि प्रशांत जान देने की धमकी दे रहा है। लेकिन किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों को देर रात पता चला कि युवक ने अपनी जान दे दी है। उसका शव फ्लैट में ही पंख से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना बिसरख प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत जे टॉवर 5 जी एवेन्यू गौर सिटी में प्रशांत पांडेय ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर फरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी थी अनबन
उन्होंने आगे बताया कि युवक एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले ही युवक फ्लैट में किराए पर शिफ्ट हुआ था। वह युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। पूर्व में भी दोनों की कई बार अनबन हो चुकी थी। यह बात आस-पड़ोस के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताई है। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की सूचना के बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *