लेखपाल के घर से लाखों रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी

अमर सैनी
नोएडा। थाना सूरजुपर क्षेत्र चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने एक लेखपाल के घर को निशाना बनाया। चोर घर में रखी लाखों रुपये की ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ले गए। घटना 5 सितम्बर 2024 की है। लेखपाल का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया है। मामले की शिकायत सीएम योगी और अन्य अधिकारियों से की तो पुलिस कमिश्नर के आदेश पर 26 नवम्बर को केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत लखनावली गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि वह दादरी तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। उनकी भाभी ने 22 अगस्त 2024 को अपने घर की अलमारी में लाखों रुपये की जूलरी और नकदी रखी थी। उन्होंने 5 सितम्बर को अलमारी देखी तो सब गायब था। पुष्पेंद्र ने मामले की शिकायत थाना सूरजपुर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद 15 सितम्बर को शिकायत दी। पुलिस ने इस बार भी केस दर्ज नहीं किया। थक हारकर उनहोंने सेंट्रल नोएडा डीसीपी से घटना की शिकायत की। लेकिन यहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी से की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोर लेखपाल के घर से एक सोने का हार, 8 सोने के कंगन, एक सोने की नाक की नथ, दो सोने के ओम, एक हीरे की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने के मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन, 9 सोने की अंगूठी, एक सोने की हसली, 3 सोने के लॉकेट और चांदी के हाथ फूल, चार चूड़ियां, चांदी की चप्पलें, 11 जोड़ी पायल, 50 हजार रुपये नकद आदि चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img