एआटीओ परिसर में वृद्ध, सैनिकों-भूतपूर्व सैनिकों और महिलाओं के लिए खुला काउंटर

अमर सैनी
नोएडा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर-32ए स्थित एआरटीओ ऑफिस में वाहन संबंधी काम के लिए लोगों की सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाया है। एआरटीओ ऑफिस में वृद्ध, सैनिकों- भूतपूर्व सैनिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है।
नोएडा एआरटीओ डॉक्टर सियाराम वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस, किराये के सामान, पंजीकरण और अन्य वाहन संबंधी काम किए जाते हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के दायरे में आने वाले बुजुर्गों, सैनिकों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं थी। इसी को देखते हुए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद नोएडा एआरटीओ ऑफिस में अलग काउंटर की सुविधा शुरू की गई है।एआरटीओ डॉक्टर सियाराम वर्मा का कहना है कि आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण वृद्ध नागरिकों, सैनिकों और महिलाओं को अपने काम में कमी हो रही थी। अब अलग से काउंटर बन जाने से इन सभी को काफी सुविधा होगी। डीएल, वाहन, फिटनेस सहित अन्य काम में आसानी होगी।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img