Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Gonda Road Accident: गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत, एक लापता

Gonda Road Accident: गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत, एक लापता

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर पुल पर उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जो सभी मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के निवासी थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद बोलेरो गहरी नहर में समा गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है जिसकी तलाश जारी है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गईं। गोताखोरों की मदद से लापता व्यक्ति की खोज की जा रही है, जबकि घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्यों को तेज करने और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें