Kondli Canal Dead Body: कोंडली नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Kondli Canal Dead Body: कोंडली नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र स्थित कोंडली नहर में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नहर के पास से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर सनसनी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने के बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और क्राइम टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की फोटो और हुलिया आसपास के सभी थानों में भेज दिया है ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। इसके अलावा आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या का मामला है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img