Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

करनाल में दो कमल खिलाने हैं : नायब सैनी

 

करनाल 18 मई (कोमल रमोला )करनाल की सब्जीमंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दस साल में हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। इस समय देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए चुनाव चल रहा है। 25 मई को देश की सबसे बड़ी पंचायत को चुना जाना है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस चुनाव से देश की दशा और दिशा तय होगी। 25 मई को करनाल में दो कमल के फूल खिलेंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि 25 मई को करनाल से दो कमल के फूल बड़े मार्जन से खिलाएं। ये कमल के फूल एक लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहर लाल के लिए कमल का बटन दबाना है और दूसरी सीट विधानसभा के लिए दो नंबर का बटन दबाकर बड़े मार्जन के साथ दो फूल खिलाकर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के पास भेजने हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने देश की महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए बड़ी तेज गति से जबरदस्त काम किए हैं। सब्जी मंडी की बात करें तो हमारे सब्जी मंडी के किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना लाकर उसे मजबूत करने का काम किया है। भाइयों मुझे खुशी है कि इन दस सालों में मोदी सरकार ने देश में रोड के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने काम किया है।

*ई-मंडी की व्यवस्था*
पीएम मोदी ने किसानों के लिए किसान रेल, किसान को अपने सामान का जहां अच्छा भाव मिले, उसे वहां तक भेजने की भी व्यवस्था सरकार ने की है। किसानों के लिए ई-मंडी की व्यवस्था की गई है। इससे किसान घर बैठे बैठे दूर दराज की मंडी के रेट जान सकता है और फसलों को वहां बेच सकता है जहां उसे अच्छे दाम मिल रहे हैं। यह सरकार गरीब, किसान और हर वर्ग कि हितैषी सरकार है। देश में रोड क्नेक्टिविटी, रेलवे क्नेक्टिविटी, एयर क्नेक्टिविटी और जीडीपी बढ़ाने के लिए काम किया है। देश में नए मेडिकल कॉलेज और एम्स खोलने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। चाहे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने की बात हो चाहे देश समस्याओं के समाधान की बात हो। मोदी के नेतृत्व में चाहे धारा 370 हटाने की बात हो, चाहे मुस्लिम बहनों के लिए तीन तलाक से निजात दिलाने की बात हो, चाहे सीटीजनशिप अमेंडमेंट बिल लागू करने की बात हो मोदी के नेृतृत्व में लोगों के जीवन को सुगम बनाने का काम किया है।

*मंडियों में भावांतर भरपाई*
हमारी सरकार ने दस सालों में मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने मंडियों में किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना लाकर किसानों के उत्थान का काम किया है। इस योजना का लाभ सीधा किसानों को मिला है। इससे किसान मजबूत हुआ है। यह किसान हितैषी सरकार, किसानों को मजबूती की ओर ले जाने वाली सरकार है। किसानों को आगे ले जाने वाली सरकार है, युवाओं के लिए भी नए-नए इंसेंटिव खड़े करके रोजगार बढ़ाने का काम किया है। देश में इंडस्ट्रीज लगाने की बात हो, चाहे युवाओं को हस्त कौशल देकर खड़ा करने की बात, मुद्रा लोन दिलवाकर काम करवाने की बात हो सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।

*मजबूती से निडर होकर करें मतदान*
25 मई को देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव है। इसलिए आपसे अपील करते हैं कि सभी मजबूती से घर से बाहर निकलकर कमल का बटन दबाकर मनोहर लाल को जिताकर दिल्ली भेजने का काम करें और विधानसभा के लिए भी कमल का फूल खिलाकर उसे चंडीगढ़ भेजने का काम करें। इस मौके पर कृष्ण लाल सचदेवा, अवतार सिंह तारी, सुनील गोपाल, विजय सहगल, जितेंद्र मलिक, प्रमोद बजाज, कमल ढींगड़ा, भारत सचदेवा और सब्जी मंडी एसोसिएशन और रेहड़ी एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिरी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *