Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

​खूब पसीना बहा रही बंतो कटारिया,शहज़ादपुर के बाजारों में दुकानदारों से मांगा जीत का आशीर्वाद

 

चंडीगढ़ 14 में ( कोमल रमोला ) 25 मई को छठे चरण के अंतर्गत हरियाणा में होने वाले मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया खूब पसीना बहा रही है। अपने प्रचार कार्यक्रम के तहत बंतो कटारिया आज अंबाला लोकसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां बंतो कटारिया ने शहज़ादपुर के बाजारों में लोगों से वोट अपील की। बंतो कटारिया ने यहां दुकानदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सिर्फ और सिर्फ अपने परिवारों के राजनितिक वजूद को बचाने के लिए आमजन को गुमराह कर रहे हैं। इसके पश्चात् बंतो कटारिया ने बिछली धमौली,कड़ासन,मघरपुरा,रजौली में भी जनसंपर्क कार्यक्रम कर लोगों से वोट अपील की। इस दौरान बंतो कटारिया ने गांव गांव जाकर बताया कि आज आपके बीच कांग्रेस पार्टी के नेता भी वोट मांगने आएंगे और जब वो आएं तो उनसे एक बात जरूर पूछना कि आखिर अपने 60 वर्षों के राज में उन्होंने देश के लिए क्या किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ही देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी। आज अगर कोई भारत की तरफ कोई आँख उठाकर देखता है तो उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश को और नरेंद्र मोदी को यह ताकत मिली है तो सिर्फ आपके वोट की बदौलत। बंतो कटारिया ने बताया कि पहले की सरकारों ने सिर्फ अपने परिवारों के विकास की सोची। लेकिन नरेंद्र मोदी ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की भी चिंता की है। आज 70 साल से ऊपर का कोई भी बुजुर्ग हो,चाहे अमीर हो या गरीब सबके स्वास्थ्य की गारंटी नरेंद्र मोदी ने ली है। देश की करोड़ों माताओं बहनों को निशुल्क गैस कनैक्शन देकर जीवन को आसान बनाया और उन्हें बिमारियों से बचाया। बंतो कटारिया ने कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस विकास को गति देने के लिए 25 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है। इस दौरान बंतो कटारिया के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। उन्होंने बंतो कटारिया के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आज एक साधारण परिवार के व्यक्ति को प्रदेश की बागडोर सौंपी गई है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक कमल का फूल अंबाला से बंतो कटारिया के रूप में जितवाकर दिल्ली भेजना है। इसलिए 25 मई को सुबह उठकर सबसे पहले मतदान और फिर जलपान करना है। वहीं आज इलाके में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा और जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार लाड्डी ने भी बंतो कटारिया के साथ​ चुनाव प्रचार कर इलाका वासियों से बंतो कटारिया को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान नीता खेड़ा,विवेक गुप्ता,अश्वनी अग्रवाल,सुरिंदर राणा,राजेश बतौरा, जसमेर राणा, संदीप सैनी, सोशल मीडिया संजू गुप्ता, प्रीतपाल मक्कड़, जगदीप कोर,करनैल, मंगू राम ,गुरनाम सिंह व अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *