Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

कांग्रेस ने सदैव देश की संस्कृति को दबाने का काम किया : नायब सैनी

 

हिसार 14 मई ( कोमल रमोला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ​सैनी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के समय में देश की संस्कृति को दबाया जाता है। देशवासियों ने अच्छी तरह से देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने देश की संस्कृति को दबाया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने देश की संस्कृति को उबारने का काम किया है।
नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर 14 स्थित पंजाबी भवन में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर पूर्व मेयर गौतम सरदाना व अन्य समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हमारी संस्कृति को दबाया जाता था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता संभालने के बाद भाजपा ने केदार बाबा का जीर्णोद्धार किया, राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया तथा देश के अन्य धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि हमारे हरियाणा में जहां भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया, उस जगह व मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अच्छी तरह से जान लिया है कि देश के विभाजन के समय जो अफरा-तफरी मची और लाखों लोग मारे गए, उसका जिम्मेवार कौन था। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी का जहां प्रकाश पर्व हुआ था, वह स्थान भी पाकिस्तान में चला गया। यहां के श्रद्धालु वहां जाना चाहते थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने श्रद्धालुओं की सुध नहीं ली और वे केवल बॉर्डर पर ही मत्था टेककर आ जाते थे लेकिन मोदी जी के प्रयासों से अब श्रद्धालु वहां जाने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अच्छी तरह से समझना होगा कि देश हित की बात कौन सी पार्टी करती है, कौन व्यक्ति करता है ​और देश की संस्कृति को दबाने का काम किस पार्टी ने किया। ऐसे में आने वाली 25 मई को हमें सोच-समझकर मतदान करना है। देश की संस्कृति को दबाने वाले लोग फिर से न पनप जाए, हमें इसका पूरा ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक मतदान भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह के पक्ष में करना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 400 पार के नारे के साथ तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की ठान चुकी है और कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ देखकर आभास हो गया है कि यहां की जनता ने भी मोदी सरकार बनाने में सहयोग की पूरी-पूरी तैयारी कर ली है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र की जनता देश में तीसरी बार बनने वाली मोदी सरकार में हिस्सेदारी करने का मन बना चुकी है। हिसार लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार चौ. रणजीत सिंह को भारी समर्थन मिल रहा है। हर क्षेत्र की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने में मूड में है।
लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा कि हिसार से उनका पुराना नाता रहा है। यहां के नागरिक उनसे जुड़े रहे हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री बनने के बाद हर माह की पांच तारीख को जब वे बिजली दरबार लगाते थे तो हिसारवासियों से मुलाकात और बढ़ गई। वे हिसार की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हर सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।
पूर्व मेयर गौतम सरदाना पंजाबी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा व लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी जीत के लिए हिसारवासी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गायत्री यादव, लोकसभा प्रभारी अमरपाल राणा, हांसी विधायक विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर रतेरिया, बरवाला नगरपालिका चेयरमैन रमेश सरदाना, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, जयसिंह बिश्नोई, मंदीप मलिक, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा, अनिल सैनी, सूर्यप्रकाश चौटाला, महाबीर प्रसाद, टीनू आहुजा व पंजाबी वेल्फेयर सोसायटी के सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *