Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

किसानों की छह मांगों पर बनी सहमति

पिछले दो माह से प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों की सोमवार को सीईओ के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही
किसानों की छह मांगों पर बनी सहमति

अमर सैनी

नोएडा। पिछले दो माह से प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों की सोमवार को सीईओ के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। करीब दो घंटे चली वार्ता में छह मांगों पर सहमति बनी। वर्ष 2003 के बाद जिन किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, उन सभी को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि किसानों का धरना जारी रहेगा। वार्ता के दौरान ओएसडी हिमांशु वर्मा व उपजिलाधिकारी जितेंद्र गौतम मौजूद रहे। धरना भाकियू अराजनैतिक के नेतृत्व में चल रहा है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया ने बताया कि प्राधिकरण सीईओ रवि कुमार एनजी व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में किसानों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही। 11 सूत्रीय मांग पत्र पर सीईओ ने आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों को छह प्रतिशत भूखंड देने, उद्योगों में 40 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, किसानों के बच्चों के लिए स्कूलों में 17.5 प्रतिशत कोटा देने के अलावा जिन गांवों में श्मशान घाट, खेल का मैदान और बारातघर की सुविधा नहीं है, वहां भी जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन किसानों को मूल मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि छह प्रतिशत आबादी भूखंड उसी गांव में बनाए जाएंगे, जिस गांव के वे निवासी हैं। सीईओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि चार प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड और लीजबैक का मामला शासन को भेजा जाएगा। इस पर किसानों ने सहमति जताई। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव दया प्रधान, प्रकाश प्रधान, धनेश प्रधान, विक्रम भाटी, विजय भाटी, बीरन, नरेंद्र, होतेलाल आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *