Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नयाबांस गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि जंग का मैदान बन गया और दोनों ओर से लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, नयाबांस गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह बृजघाट गंगा किनारे फूलों की दुकान लगाता है। आरोप है कि शनिवार रात गांव का ही अंकित उसकी दुकान में घुसकर लेट गया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पीड़ित का कहना है कि अगले दिन रविवार को अंकित अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गया और महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान करीब दो लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें