Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Elections: केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव जीतने के दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेगी, लोगों को पैसा बांटेगी

Delhi Elections: केजरीवाल बोले- भाजपा चुनाव जीतने के दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेगी, लोगों को पैसा बांटेगी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली के माहौल से साफ है कि आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भारतीय जनता पार्टी अपनी सबसे बुरी हार की ओर बढ़ रही है।” केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग करने की योजना बना रही है। उनका दावा था कि भारतीय जनता पार्टी कानून और संविधान को नजरअंदाज कर दिल्ली पुलिस को गुंडागर्दी के लिए इस्तेमाल करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने गुंडों का इस्तेमाल लोगों को डराने और धमकाने के लिए करेगी।

इसके अलावा, केजरीवाल ने चेतावनी दी कि बीजेपी के लोग गरीब तबके के लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें पैसे देकर धोखा देने की कोशिश करेंगे। “वो कहेंगे कि वो चुनाव आयोग से हैं और वोट डालने के लिए आपको कहेंगे कि आप अपना वोट इस बॉक्स में डाल दें,” केजरीवाल ने कहा। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि चुनाव आयोग आपके घर जाकर वोटिंग नहीं करवाता है। इस बहकावे में मत आइए, ये झूठ है, ये धोखा है।” केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर कोई आपकी उंगली पर काला निशान लगाता है, तो उसका विरोध करें और किसी भी धोखाधड़ी का हिस्सा न बनें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें