Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसी कड़ी में रोहिणी जिले के प्रशांत विहार थाना इलाके के सेक्टर-9 में भी पुलिस ने रात के समय बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की।

चुनावी माहौल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सड़कों से गुजरने वाले सभी वाहनों पर पैनी नजर बनाए हुए है। विशेष रूप से चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके। इसके अलावा, बॉर्डर इलाकों में भी चेकिंग अभियान को तेज किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है।

रोहिणी जिले के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस का प्रयास है कि इस चुनाव को न केवल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए बल्कि सुरक्षा के मोर्चे पर भी कोई चूक न हो। बॉर्डर इलाकों सहित पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें