उत्तर प्रदेशभारत

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में डियर पार्क के लिए आर्किटेक्ट कंपनी का सिलेक्शन

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: -सलाहकार और आर्किटेक्ट मिलकर तैयार करेंगे डिजाइन, निर्माण पर 40 करोड़ होंगे खर्च

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रस्तावित डियर पार्क सनसेट सफारी के लिए प्राधिकरण ने आर्किटेक्ट कंपनी का चयन कर लिया है। दोनों सलाहकारों के साथ आर्किटेक्ट कंपनी और प्राधिकरण के बीच पहली बैठक सोमवार को होगी। इस बैठक में सलाहकार के अनुसार आर्किटेक्ट डियर पार्क में हिरण के लिए बाड़ा, वाटर बॉडी, फेंसिंग, लाइटिंग, ग्रीन एरिया आदि को तय करते हुए पक्की डिजाइन तैयार की जाएगी। इस फाइनल डिजाइन को ही अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी होंगे।

प्राधिकरण ने बताया कि जिन दो सलाहकार को नियुक्त किया गया है। इसमें एक रिटायर्ड आईएफएस प्रवीन चंद त्यागी और दूसरे संजय श्रीवास्तव है। दोनों अधिकारियों का वाइल्ड लाइफ में गहरा अनुभव रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि दोनों अधिकारियों की गाइडेंस में ही डियर पार्क का सेटअप किया जाएगा। एक आर्किटेक्ट नियुक्त होना था उसे भी हायर कर लिया गया है। वहीं हिरण को मंगवाने के लिए उप्र के अलग-अलग चिड़ियाघर प्रबंधकों को लेटर भेज दिए गए है। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि एक बार डिजाइन बनने के बाद सिविल कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुलाई तक टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद ही हिरण को यहां लाया जाएगा। एसीईओ ने बताया कि यहां नाइट सफारी भी रहेगी। ऐसे में सलाहकार के डायरेक्शन के बाद ही तय होगा कि डियर के लिए ये कितना अनुकूल है। साथ ही यहां और कौन कौन से जंतु लाए जा सकते है।

यहां एयरपोर्ट से रेस्क्यू किए जाने वाले हिरण को भी रखा जाएगा। हालांकि उनके लिए धनौरी वेटलैंड के पास से रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जा रहा है। वहां से कुछ हिरण को यहां भी लाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य चिड़ियाघरों से भी हिरण को यहां लाया जाएगा।

सनसेट सफारी में स्पेक्ट्रम लाइट होंगी प्रयोग
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 एकड़ में मिनी जू की तर्ज पर इस डियर पार्क को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह जिले की पहली सनसेट सफरी होगी। इसमें रात करीब 10 बजे तक लोग स्पेक्ट्रम लाइट की रोशनी में हिरण व जलीय पक्षियों को देख सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्पेक्ट्रम लाइट में वहां पर मौजूद जानवरों को अंधेरा ही लगेगा। वहीं जो लोग सनसेट सफरी में पहुंचेंगे उनको स्पष्ट दिखाई देगा।

अफ्रीका और प्रदेश के चिड़ियाघर से आएंगे हिरण
नोएडा में 10 प्रजातियों के 132 हिरण को लाया जाएगा। इसमें तीन प्रजाति अफ्रीका से एक्सपोर्ट की जाएंगी। इसके अलावा कानपुर, हैदराबाद और लखनऊ के चिड़ियाघर से यहां हिरण लाए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और आसपास में ऐसा डियर पार्क नहीं है। इसलिए यहां डियर पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त किए गए सलाहकारों से बातचीत की जा रही है। ताकि विदेश से लाए जाने वाले हिरण के लिए यहां का पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players