Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mathura : मथुरा-लंदन इस्कॉन मंदिर में चिकन सेवन पर संतों ने जताई आपत्ति, कड़ी कार्रवाई की मांग

Mathura News :(सौरभ) लंदन स्थित इस्कॉन मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा चिकन खाए जाने के मामले ने वृंदावन के साधु-संतों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है. उन्होंने इस घटना को सनातन धर्म के विरुद्ध बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने इस घटना को चिंताजनक बताते हुए लंदन सरकार से कार्रवाई की अपील की है. ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि जहां कृष्ण-बलराम की मूर्तियां स्थापित हैं, ऐसे मंदिर में चिकन खाना दुर्भाग्यपूर्ण है.
महंत मोहनी शरण महाराज ने इस कृत्य को सनातन धर्म विरोधी बताते हुए कहा कि इस्कॉन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो पूरे विश्व में सनातन धर्म का प्रचार करती है, और यह निंदनीय कार्य किसी विरोधी द्वारा किया गया है. डॉ. सत्यानंद महाराज ने चेतावनी दी है कि यदि इस्कॉन मंदिर प्रशासन ने उस व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की तो वे इस्कॉन के खिलाफ अपील करेंगे। महंत रामदास महाराज ने मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए भक्तों के प्रवेश से पहले सघन जांच की वकालत की है। यह घटना मंदिरों की पवित्रता और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस छेड़ सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें