International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश-दुनिया में उत्सव, दिल्ली के पटपड़गंज में भी हुआ आयोजन

International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश-दुनिया में उत्सव, दिल्ली के पटपड़गंज में भी हुआ आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश और विश्व में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया और ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संदेश को दुनिया के सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित इस दिन की शुरुआत 2015 में हुई थी और तब से हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह नेगी, कृष्णा नगर विधानसभा से विधायक डॉ. अनिल गोयल, पूर्वी जिला के जिलाधिकारी अनमोल श्रीवास्तव, एसडीएम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुबह के समय योग अभ्यास के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के 190 से अधिक देशों में इसे अपनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रह सके। दिल्ली सरकार और नगर निगम द्वारा भी राजधानी के कई क्षेत्रों में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। पूर्वी दिल्ली में योग प्रशिक्षकों की निगरानी में लोगों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img