Indian Navy: आईओएस सागर फुकेट से रवाना, भारत-थाईलैंड नौसैनिक सहयोग को मिली नई मजबूती

Indian Navy: आईओएस सागर फुकेट से रवाना, भारत-थाईलैंड नौसैनिक सहयोग को मिली नई मजबूती

नई दिल्ली/फुकेट, 20 अप्रैल। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सक्रियता के बीच भारतीय नौसेना का पोत आईओएस सागर (आईएनएस सुनयना) थाईलैंड के फुकेट बंदरगाह से अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। तीन दिवसीय उच्च-स्तरीय ऑपरेशनल टर्नअराउंड (ओटीआर) और विभिन्न द्विपक्षीय गतिविधियों के बाद यह प्रस्थान भारत और थाईलैंड के बीच मजबूत होते नौसैनिक संबंधों का संकेत माना जा रहा है।

फुकेट प्रवास के दौरान आईओएस सागर ने रॉयल थाई नेवी के साथ कई पेशेवर, रणनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और आपसी समझ को और गहरा किया।

जहाज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने रॉयल थाई नेवी के थर्ड नेवल एरिया कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल सथापोर्न वाजरत से मुलाकात की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

फुकेट में दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच और संयुक्त योग सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा जहाज पर आयोजित औपचारिक डेक रिसेप्शन में वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने भाग लिया, जहां मिशन आईओएस सागर और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा पर विचार-विमर्श हुआ।

अब यह जहाज अपने अगले पड़ाव के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की ओर अग्रसर है, जहां वह क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को और मजबूत करेगा।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img